सोनभद्र

कुम्भ स्नान कर वापस लौट रहे व्यक्ति का कार पेड़ से टकराया 6 घायल,चार रेफर

म्योरपुर /सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

मुर्धवा बिजपुर मार्ग पर गुरुवार को प्रयागराज से कुम्भ स्नान कर अपने घर को वापस जा रहे एक परिवार का कार नील गाय को बचाने मे पेड़ से टकरा गयी जिसमे छोटे छोटे बच्चे सहित कुल छः लोग घायल हो गये ग्राम प्रधान सन्त कुमार गुप्ता की सुचना पर पहुँचे म्योरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह से तत्काल घायलों को म्योरपुर सीएचसी भेजवाया जहाँ उपस्थित डाक्टरो ने बिना देरी किये प्रथम उपचार शुरू

कर दिया इलाज कर रहे डॉक्टर अंकित सिंह ने बताया की आज सड़क दुर्घटना मे कुल छः लोगो को लाया गया था जिनका नाम नवीनकुमार पुत्र उदय शंकर प्रसाद 45,मालती देवी पत्नी उदयशंकर प्रसाद 65, सीता देवी पत्नी नवीन कुमार 42 वर्ष, स्वाति सिंह पुत्री नवीन कुमार 14,सत्यम सिंह पुत्र नवीन कुमार 12 वर्ष, आदि कुमार सिंह पुत्र नवीन कुमार सिंह 16 वर्ष निवासी जारही अंबिकापुर छत्तीसगढ़ का इलाज चल रहा है जिसमे से चार लोगो की स्थिति गंभीर देखते हुए प्रथम उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।ग्राम प्रधान सन्त कुमार गुप्ता ने

बताया की म्योरपुर की ओर से छत्तीसगढ़ की ओर जा रही डिजायर कार के आगे एक पिकअप जा रहा था इसी दौरान रोड़ पर दौड़ते हुए एक नील गाय आ गयी जिससे पिकअप की टक़्कर नील गाय से हो गयी इसके तुरंत बाद पीछे से आ रही डिजायर कार नील गाय को बचाने मे रोड़ किनारे एक पेड़ से टकरा गयी जिससे कार के बुरी तरह छतिग्रस्त हो गयी।वही म्योरपुर के प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह ने बताया की घायलों को पुलिस ने अस्पताल भिजवा दिया है वन विभाग को पशु विभाग को फोन कर घटना की जानकारी देंदी गयी है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App