सोनभद्र

राजू की मौत का बीजपुर पुलिस ने किया खुलासा

— डोडहर में पिता ने गाड़ी चलाने को लेकर लगाई थी फटकार, अगले दिन रस्सी से लटका मिला शव

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) थाना क्षेत्र के डोडहर में एक पिता द्वारा गाड़ी चलाने को लेकर की गई डांट-फटकार के बाद बेटे ने आत्महत्या कर ली। बीजपुर पुलिस ने इस मामले का 36 घंटे के भीतर खुलासा किया है।
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा के अनुसार, मृतक राजू के पिता श्याम लाल ने पूछताछ में बताया कि सोमवार की शाम को उन्होंने अपने बेटे को गाड़ी चलाने के संबंध में डांटा था। इसके बाद राजू नाराज होकर दूसरी जगह सोने चला गया।
अगली सुबह जब राजू की मां अनारमती और चाचा बच्चन लाल उसे देखने गए, तो उन्होंने राजू का शव एक बल्ली में रस्सी से लटका हुआ पाया। परिवार के सदस्य यह देखकर घबरा गए और तुरंत शव को रस्सी से उतारा। डर के कारण उन्होंने शुरुआत में पुलिस को सच्चाई नहीं बताई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच की और सच्चाई सामने आई। यह घटना परिवार में सामान्य विवाद के कैसे गंभीर परिणाम हो सकते हैं, इसका दुखद उदाहरण है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान
Download App