सोनभद्र

हाइवे पर नाली निर्माण कराने को लेकर रहवासियों ने जिलाधिकारी महोदय से मुलाकात किया

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) वाराणसी शक्तिनगर राज्यमार्ग पर सोन पुल के पास मुख्यमार्ग जानलेवा गड्ढे में होता जा रहा है तब्दील, जिसे लेकर अखबार में पूर्व में कई बार खबर प्रकाशित हुई है। इस राज्यमार्ग की रखरखाव व देखभाल और करने वाली संस्था एसीपी टोल प्लाज़ा व उपसा परियोजना के द्वारा अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए स्थानीय रहवासियों और दुकानदारों को नोटिस जारी किया जा रहा जिसे लेकर रहवासियों की चिंता बढ़ गई है। जिसे लेकर सोमवार को भाकपा नेता कामरेड आर के शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय रहवासियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें लिखित रूप पत्रक दिया और सड़क के किनारे नाली निर्माण कराने की बात को रखा। रहवासियों का कहना रहा कि हम लोगों द्वारा कार्यदाई संस्था को अवगत कराया गया है कि इस स्थान पर पक्की नाली का निर्माण किया जाए।
लेकिन कार्यदाई संस्था द्वारा उल्टे ही हम लोगों को नोटिस भेजा जा रहा है। आज हम सभी इस समस्या के निजात के लिए जिलाधिकारी महोदय से निवेदन किए हैं घरों के पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं हो पाने से चोपन पुल से राबर्ट्सगंज की ओर करीब पांच सौ मीटर तक सड़क क्षतिग्रस्त और गड्ढे में तब्दील होती जा रही है जिसका तत्काल समाधान किया जाए।
जिलाधिकारी से इस मुलाकात के दौरान भाकपा नेता कामरेड आर के शर्मा, संदीप कुमार रावत, रविन्द्र गिरी, मुकेश गुप्ता, राज निषाद, कमलेश केशरी व अभिषेक रावत आदि मौजूद रहे।

विदित हो कि प्रति दिन नदी से बालू लोड वाली सैकड़ों ट्रकों से गिरते पानी से भी इस राज्यमार्ग की हालत और खस्ताहाल में है । यह भी सत्य है कि इस राज्यमार्ग पर प्रतिदिन लाखों की टोल वसूली भी है उसके वावजूद इस राज्यमार्ग की अच्छी स्थिति में नहीं है ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित
Download App