सोनभद्र

राखड़ वाली डम्फर से ट्रक की जोरदार भिड़ंत एक कि मौत दो अंदर फंसे दो थाने की पुलिस राहत बचाव में जुटी

(सोनभद्र)बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गाँव के पास सोमवार सुबह रिहन्द परियोजना के राख बंधे से राख लेकर जारही हाइवा काल बनकर एक ट्रेलर ट्रक से जा भिड़ी इस हादसे में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी तो दो अन्य के केविन में फंसे होने की जानकारी बताई गई।मौके पर बभनी और बीजपुर थाने की पुलिस फोर्स और इंस्पेक्टर बचाव कार्य मे लगे हुए हैं।बताया गया कि ट्रेलर ट्रक पंजाब से बीजपुर रिहंद प्लांट में पाइप लेकर आ रही थी तो बीजपुर से राख लोड कर आश्रम मोड़ की ओर हाइवा डम्फर जा रहा था।ग्रामीणों के अनुसार गलत दिशा से आ रही राखड़ वाली हाइवा ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे एक की मौत हो गयी।प्रत्क्षय दर्शियों के अनुसार केविन में दो लेगों के फंसे हुए होने की संभावना थी जिनको पुलिस ने रेस्क्यू कर नजदीकी हॉस्पिटल भेज दिया है जहां दोनों की हालत गम्भीर है।पुलिस गैस कटर की मदत से ट्रक को काट कर सड़क मार्ग को बहाल करने में जुटी हुई है।तो इसके लिए बीजपुर पुलिस ने मोटा सीलिंग लेकर मौके पर पहुँच गयी है।बताते चले कि राख लेकर काल के समान सड़क पर दौड़ रही हाइवा से यह पहला हादसा नही है अब तक इस सड़क मार्ग पर सैकड़ो लोगों की मौत हो चुकी है तो दर्जनों लोग अपाहिज होकर खाट तोड़ रहे हैं।इस बाबत इंस्पेक्टर बीजपुर अखिलेश मिश्रा ने कहा एक के मौत की सूचना आ रही है दो गम्भीर है हादसे में बाद सड़क मार्ग को बहाल कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित
Download App