साई बाबा वाड्रफनगर ने बीजपुर को हराकर चौथी बार जीती ट्राफी

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) अजीरेश्वर धाम जरहा के ग्राउंड में चल रहे क्रिकेट महाकुंभ के फाइनल मुकाबले में साई बाबा वाड्रफनगर ने बीजपुर को हराकर लगातार चौथी बार ट्राफी अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता के विशिष्ट अतिथि
राम प्रकाश पांडे प्रधानाचार्य (शिवम् संकल्प इंटर कालेज बकरिहवा)
सुशीला देवी ग्राम प्रधान जरहा अपने सह अतिथियों के साथ फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया। बीजपुर ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया । पहले बल्लेबाजी करने उतरी साई बाबा वाड्रफनगर ने निर्धारित 16 ओवर में 7विकेट खोकर 171 रन बनाए जिसमे गोलू ने 14 गेंदों पर सर्वाधिक 50 रन बनाए। बीजपुर की तरफ से आयुष चंद्रवंशी ने 33 रन देकर 3 विकेट लिए। 172 रनों का पीछा करने उतरी बीजपुर की टीम 10.4ओवर में 86 रन पर ही आल आउट हो गई।

गोलू ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट झटके और मैन आफ द मैच बने वही बीजपुर के अंकित को मैन आफ द सीरीज चुना गया। मैच में निर्णायक की भूमिका में रमेश गुप्ता,मु.अजीज कमेंट्री में मुन्ना सिंह पटेल और रंजीत जायसवाल स्कोरर की भूमिका शिव जायसवाल, आकाश केसरी और मुकेश कुमार ने निभाई। मैचों को सफल बनाने में मुख्य रूप से कक्कू जायसवाल, सोनू मोदनवाल,अमित जायसवाल, अतुल शर्मा, श्याम सुंदर जायसवाल की अहम भूमिका रही।
प्रतियोगिता के समापन के मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह बघेल विशिष्ट अतिथि मान सिंह गोंड ब्लाक प्रमुख म्योरपुर ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर विनोद भारती प्रधान प्रतिनिधि
अमर देव पाण्डेय( जनता महाविद्यालय बभनी) चंद्रसैन,अनिल वर्मा,जगमोहन सिंह गोंड क्षेत्र पंचायत सदस्य
ईश्वरी प्रसाद,तफसील शेख क्षेत्र पंचायत सदस्य,राजेश केशरी,रविन्द्र दुबे अमर उजाला,आर के सिंह
अशोक चौरसिया ,भागवत यादव, सत्य नारायण बंसल,गणेश शर्मा,डीडी गुप्ता ब्रह्मजीत सिंह ,त्रिभुवन नारायण सिंह
के साथ साथ हजारो की संख्या में दर्शकों से स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था।



