सोनभद्र

घर के छत पर से गिरने से एनटीपीसी कर्मचारी की मौत,घर मे पसरा मातम

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डोडहर निवासी एक युवक जो एनटीपीसी रिहन्द नगर में कार्यरत थे । रविवार की देर रात घर के छत पर से गिर गए तत्काल इलाज के धन्वंतरि चिकित्सालय ले गए जहाँ पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सतीश चन्द्र पुत्र स्व.वशिष्ठ जायसवाल 43 वर्ष निवासी डोडहर रविवार की देर रात्रि अपने घर को छत पर पूरा परिवार बैठा था कि कुछ काम से सतीश उठा कि ऊपर से गिर गया जिससे उसके सर पर काफी चोट आई परिजन तत्काल अस्पताल लेकर गए जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मौत की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम छा गया।सतीश चंद्र ने 2017 में एनटीपीसी रिहन्द में ऑपरेशन विभाग में जूनियर ऑपरेटर के पद पर ज्वानिंग की थी। सतीश लोग 6 भाई थे जिसमें वह सबसे छोटे थे और उनके दो बच्चे है बड़ी लड़की संजना 15 वर्ष और लड़का आर्यन 9 वर्ष हैं। प्रभारी निरीक्षक बीजपुर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App