सोनभद्र

सर्वेश्वरी समूह ने बांटे कंबल गरीब असहायों के खिले चेहरे

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलहत्थी स्थित
प्राथमिक विद्यालय रजनी टोला में समूह द्वारा संचालित 19 सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत शाखा रेणुकूट, सोनभद्र प्रधान कार्यालय श्री सर्वेश्वरी समूह, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवाश्रम पड़ाव, वाराणसी द्वारा निःशुल्क कम्बल वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गरीब, असहाय एवं वृद्ध लोगो के बीच 50 कम्बल वितरित किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ ब्लॉक प्रमुख श्री मान सिंह गोंड़ जी द्वारा संस्था के संस्थापक परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु तथा अध्यक्ष परम पूज्य बाबा गुरूपद सम्भव राम जी के तेलचित्रों के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।

इस अवसर पर शाखा उपाध्यक्ष श्री कमल किशोर जी ने मानव कल्याण हेतु समूह द्वारा संचालित 19 सूत्रीय कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया ।
थानाध्यक्ष श्री भैया एस. पी. सिंह जी की उपस्थिति में ब्लॉक प्रमुख ने समूह के इस कार्य की सराहना की इस कार्यक्रम के अवसर पर समूह शाखा के सर्वश्री बचाऊलाल चौरसिया, जी.के. पाण्डेय, अनिल सिंह, उग्रसेन कुशवाहा, सीताराम, उमेश विश्वकर्मा, संदीप कुमार, अजय यादव, रविरंजन, सुधीर, राज कोकिल, राममणि सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने अपनी सहभागिता देकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App