सोनभद्र

महाकुंभ के मद्देनजर पुलिस अलर्ट, क्षेत्र में की गई जांच

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता ) आगामी महाकुंभ के मद्देनजर पुलिस ने क्षेत्र मे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए चौकसी बढ़ा दी है, साथ ही स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें । रविवार को प्रभारी निरीक्षक बीजपुर अखिलेश कुमार मिश्रा ने अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल हेतु अभियान चलाया ।

दुदहिया मंदिर, श्रीराम चौराहा, बस स्टैंड आदि स्थानों पर सघन चेकिंग की गई एवं फेरी वालों एवं बाहर से आकर सामान बेचने वालों से पूछताछ की गई ।
इस दौरान श्री मिश्रा ने महाकुंभ के दौरान थाना क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय लोगों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया व लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी ।।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App