सोनभद्र

शराब की तस्करी में तीन लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भेजा गया जेल

सुमन कुमार

विंढमगंज, सोनभद्र। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग से बीते लगभग 1 वर्ष पूर्व दो पिकअप से अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए स्थानीय पुलिस ने घिवही ग्राम पंचायत के रेलवे क्रॉसिंग के पास पकड़ा गया था। जिसमें न्यायालय के द्वारा कार्रवाई करने के क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बीते गुरुवार को शराब तस्करी में लिप्त राहुल जायसवाल पुत्र लालता प्रसाद जायसवाल, ध्यानचंद यादव पुत्र झुरई यादव निवासी म्योरपुर व कौशल किशोर उर्फ केशव किशोर पुत्र बलराम साहनी निवासी रेणुकूट को उनके पैतृक आवास से गिरफ्तार करके गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि इलाके में किसी भी तरह का कोई भी अवैध तरीके से शराब की तस्करी नहीं होने दिया जाएगा इसे रोकने के लिए स्थानीय पुलिस पूरी तरह से सतर्क है गिरफ्तारी करने के दौरान कांस्टेबल दिनेश प्रसाद, जगदीश प्रसाद व संजय प्रसाद मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App