सोनभद्र

निरोगी जीवन बनाने के लिए हार्टफुलनेस ध्यान जरुरी: अर्चना रानी

– 33 लोगों ने हार्टफुलनेस ध्यान का किया अनुभव

– रॉबर्ट्सगंज नगर के एक होटल में हुआ आयोजन

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित एक होटल में नव वर्ष की प्रथम संध्या पर 33 लोगों ने हार्टफुलनेस ध्यान का अनुभव किया।
मुख्य अतिथि एडीजे अर्चना रानी ने कहा कि हार्टफुलनेस से थोड़े ही समय में मन को शांति, आनंद एवं हल्का पन महसूस होता है। इसलिए निरोगी जीवन बनाने के लिए हार्टफुलनेस ध्यान सभी के लिए जरूरी है।
इस कार्यक्रम में प्रतिभागी लोगों ने अपना अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह आंतरिक शांति और खुशी के लिए सभी के लिए आवश्यक है। यह सही है कि ध्यान से मन तुरंत शांत होता है। हार्टफुलनेस ट्रेनर गोपाल जी द्वारा बताया गया कि धर्म और आध्यात्मिकता में सिर्फ यही अंतर है कि धर्म हमें बताता है कि ईश्वर है और हम ईश्वर के प्रति श्रद्धा रखते हैं। आध्यात्मिकता में ध्यान के माध्यम से हमें पहले ईश्वरीय तत्व की अनुभूति होती है।
इस अवसर पर जोनल कोऑर्डिनेटर रवि कुमार, डॉक्टर वैभव एवं प्रशांत और अन्य हार्टफुलनेस के प्रैक्टिशनर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App