सोनभद्र

संघर्षपूर्ण मुकाबले में बक्सर को परास्त कर चोपन क्वाटर फाइनल चक्र में

38वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मैच
चोपन के शतकवीर बल्लेबाज शुभम बने मैन आफ द मैच

दुद्धी, सोनभद्र। 6 छक्का और 13 चौके की मदद से शतक लगाने वाले उद्घाटक बल्लेबाज शुभम की स्थाईत्वभरा प्रदर्शन की बदौलत चोपन की टीम ने भभुआ बिहार को 25 रनों से हराकर क्वाटर फाइनल चक्र में प्रवेश कर गई।
38वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मैच की बावत जानकारी देते हुए स्कोरर निशांत मोहन ने बताया कि मैच का टॉस चोपन के कप्तान प्रभात ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में अपने 9 विकेट खोकर 216 रनों का स्कोर खड़ा किया। चोपन के बल्लेबाजों में शुभम ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 6 छक्का और 14 चौके की मदद से सर्वाधिक 100 रनों की शतकीय पारी खेली। दूसरे उद्घाटक बल्लेबाज मानिक ने भी एक छक्का और 4 चौके लगाकर 25 रन, प्रभात ने 3 चौके लगाते हुए 23 रन, रवि ने 3 छक्का और एक चौके की मदद से 22 रन बनाए। भोजपुर की ओर से गेंदबाज कन्हैया को 3, सचिन को 2 तथा सौरव व रुद्र को एक-एक विकेट मिला। जवाब में उतरी भोजपुर टीम 19.5 ओवर में 192 रन बनाते-बनाते आल आउट हो गई। भोजपुर के बल्लेबाजों में शाहिद ने 6 छक्का और 5 चौके की मदद से सर्वाधिक 63 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा सचिन ने 2 छक्का और 2 चौके लगाते हुए 37 व दिव्यांशु ने 2 छक्का और 3 चौका लगते हुए 33 व आशुतोष ने 11 रन बनाए। चोपन के गेंदबाजों में कृष्णकांत व राज नाविक को 4-4 व मानिक को एक विकेट मिला। शतकीय पारी खेलने वाले चोपन के खिलाड़ी शुभम को मैन आफ द मैच घोषित कर मुख्य अतिथि अध्यापक रामानुज दुबे के हाथों पुरस्कृत किया गया।
मैच के अम्पायर सुनील गुप्ता बिल्लू व नागेंद्र राज रहे। कमेंट्री रजतराज व स्कोरिंग निशांत मोहन व अयाज ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App