सोनभद्र

एसओजी और कोन पुलिस ने बिहार जा रहे 3 लाख के शराब के साथ 2 आरोपी को किया गिरफ्तार

सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

एसओजी और कोन पुलिस ने बिहार जा रहे 3 लाख के शराब के साथ 2 आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा द्वारा चालये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम व इन्टर स्टेट बार्डर चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी ओबरा के नेतृत्व में थाना कोन पुलिस द्वारा दिनांक 19.12.2024 की रात्रि को संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग/बैरियर बार्डर चेकिंग के दौरान 02 अदद वाहन संख्या क्रमशः BR 06 AQ 3593 अल्टो कार, BR 01 GL 0801 पिकअप से 40 पेटी में 1920 पाउच 180ML कुल 345.6 लीटर ऑफिसर च्वाइस अवैध अंग्रेजी शराब (03 लाख रुपये) बरामद कर 02 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर थाना कोन पर मु0अ0सं0- 152/2024 धारा- 60/63/72 Ex. Act का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यह गाड़ी के वाहन स्वामी सोनू राय यादव पुत्र उमेश राय यादव, निवासी ग्राम सोनपुर, थाना सोनपुर, जनपद छपरा, बिहार है । सोनू राय द्वारा भेजा गया कही भी किसी द्वारा चेक किया जाता है तो बताया जाता है कि सब्जी रॉबर्ट्सगंज मण्डी पहुंचाकर आ रहे है । बिहार मे शराब बन्दी होने के कारण व नये वर्ष आने वाला है जिससे बिहार में शराब की मांग है इसलिए हम लोगों ने राबर्ट्सगंज से सस्ती दामों में खरीदकर बिहार में अधिक दामो में हम लोग बेचते है । जिससे ज्यादा लाभ मिलता है । इसके पहले हम लोग रास्ते बदल-बदल कर शराब ले जाते थे ।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1.अभिमन्यु कुमार पुत्र शत्रुधन सिंहा निवासी ग्राम छाजन पशरवारा, थाना कुढ़नी, जनपद मुजफ्फरपुर(बिहार) ।
2.पवन कुमार पुत्र भोला महतो निवासी ग्राम सोनपुर, थाना सोनपुर, जनपद छपरा(सारन) बिहार ।

बरामदगी का विवरण
1.40 पेटी में कुल 345.6 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (कीमत लगभग 03 लाख रुपये) बरामद।
2.02 अदद वाहन BR 06 AQ 3593 अल्टो कार, BR 01 GL 0801 पिकअप ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1.प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।
2.निरीक्षक रामस्वरुप वर्मा, एसओजी प्रभारी, जनपद सोनभद्र।
3.उ0नि0 श्रीकान्त राय, चौकी प्रभारी चननी, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।
4.उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, चौकी प्रभारी चकरिया, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।
5.उ0नि0 हवलदार पाल, चौकी प्रभारी चाचीकलां, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।
6.उ0नि0 राहुल पाण्डेय, चौकी प्रभारी पोखरिया, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
7.हे0का0 सतीश पटेल, हे0का0 संजय चौहान, का0 प्रेमप्रकाश चौरसिया, का0 अजीत कुमार, का0 जयप्रकाश सरोज एसओजी टीम, जनपद सोनभद्र

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पिपरी नगर पंचायत के मनोनीत सभासदों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न आंधी तूफान का कहर 3 दिन से अंधेरे में डूबा कोन शाम तक बिजली बहाली की उम्मीद बंगाल असम पुडुचेरी राज्यो मे बीजेपी को मिली ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य मे रेनुसागर मे कार्यकर्ताओ ने ... पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार भेजा जेल दो माह से फरार चल रहे दम्पति गिरफ्तार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारा 108, 352 BNS में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 4 साल से फरार गैंगेस्टर और हत्या का सजायाफ्ता अपराधी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार विभिन्न राज्यो मे भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य मे अनपरा मंडल मे व... अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराकर ब्रेकर पर गिरीं,मां बेटी की मौत एसडीएम ने नगर पंचायत नामित सभासदों को दिलाई शपथ
Download App