सोनभद्र

राजकीय बीज भंडार में एकदिवसीय ब्लॉक स्तरीय रबी गोष्ठी का हुआ आयोजन

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर विकास खण्ड परिसर में स्थित राजकीय बीज भंडार के प्रांगण में शुक्रवार को एकदिवसीय ब्लॉक स्तरीय रबी गोष्ठी का आयोजन किया गया l जिसमें ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड द्वारा कृषकों को समय-समय पर तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराते हुए लाभान्वित करने एवं कृषि विभाग की समस्त योजनाओं को धरातल में अंतिम पायदान तक पहुंचाने हेतु कहा गया वहीं आए हुए विभिन्न ग्राम पंचायतों के कृषकों को आभार प्रकट किया श्रवण कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी कृषि द्वारा कृषि विभाग से संचालित योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए फार्मर रजिस्ट्री, फसल बीमा, पी एम किसान पी एम कुसुम योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई l
मुख्य कृषि वैज्ञानिक टी डी मिश्र द्वारा कीट रोग नियंत्रण, एकीकृत फसल प्रबंधन, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन आदि के बारे में कृषकों के बीच जानकारी साझा किए l शुभम कुमार त्रिपाठी द्वारा बीज शोधन, भूमि शोधन के लिए कृषकों को प्रेरित किया गया तथा पंक्ति में बुवाई के लाभ को बताया गया।ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा सभी कृषकों का आभार व्यक्त किया गया l प्रगति शील कृषक हरि सिंह,अमर केश सिंह द्वारा भूमि संरक्षण विभाग की योजनाओं के साथ साथ मत्स्य पालन की योजनाओं के बारे बताया गया। इस मौके पर मान रूप गोंड समेत सैकड़ों किसान उपस्थित रहे अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह ने की,इस दौरान सुजीत कुमार सिंह, श्रीश त्रिपाठी,सहित कृषि विभाग के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत
Download App