सोनभद्र

एसडीएम ने प्रथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, सभी स्कूलों के शिक्षक रहे नदारत

दुद्धी, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लाक में म्योरपुर-बीजपुर रोड स्थित बेसिक परिषदीय विद्यालयों का शुक्रवार को एसडीएम दुद्धी निखिल यादव ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं ताला लटकता मिला तो कहीं शिक्षक नदारद पाए गए। उन्होंने आश्रम मोड़ के पास से बीजपुर के लिए गए रास्ते पर स्थित आधा दर्जन से अधिक प्राथमिक-उच्च प्राथमिक-कंपोजिट विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय नेमना जहां बंद पाया गया। वहीं, इंजानी, नवाटोला नधिरा, धरतीडाड़ सहित अन्य विद्यालयों में शिक्षक नदारद पाए गए। एक विद्यालय के शिक्षक को किसी कार्यक्रम में जाने की जानकारी मिली। शेष जगहों पर बगैर किसी सूचना के प्रधानाध्यापक-शिक्षक नदारद तो मिले ही, कई शिक्षक ऐसे भी पाए गए जिनका कई दिनों तक उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर ही नहीं हुआ था।

कंपोजिट विद्यालय इंजानी में फर्श पर फेंके हाल में बिखरी पड़ी किताबों का नजारा एसडीएम को भौंचक कर देने वाला रहा। एक विद्यालय में दरी पर बेतरतीब तरीके से बैठाए गए बच्चों का दृश्य भी दंग कर देने वाला रहा।

एसडीएम निखिल यादव ने बताया कि मामले में बीएसए और एबीएसए को कड़ी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। इंजानी में कापी-किताबों के खराब रखरखाव को लेकर प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। नदारद मिलने शेष शिक्षकों के खिलाफ भी कड़ा एक्शन लेने के लिए निर्देशित किया गया है। कहा कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। आगे भी औचक चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार