सोनभद्र

मधुमक्खी के हमले से एक की मौत, सात घायल

बभनी(मु.कलाम)थानाक्षेत्र के संवरा गांव में मधुमक्खी के हमले में एक अधेड़ की मौत हो गई और दो मासूम बच्चों सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार संवरा गांव निवासी राम बरन पुत्र रघुनाथ उम्र 50 शनिवार को लगभग तीन बजे पंचायत भवन के पास बैठे थे कि अचानक मधुमक्खियों के समूह ने हमला बोल दिया जिससे उनकी मौत हो गई वही राम किशुन 58 वर्ष,फुलेश्वरी देवी 56 वर्ष,अमृत लाल 37 साजन 1 वर्ष स्वाति 2 वर्ष,विष्णु प्रसाद 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया गया है जहां राम किशुन की हालत गंभीर बनी हुई है प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मधुमक्खियों का समूह पंचायत भवन के पास स्थित बरगद के पेड़ पर लगा हुआ है बताया गया कि किसी पंछी ने उन्हें छेड़ दिया होगा जिससे मधुमक्खियों का समूह आक्रोशित हो गया और पेड़ के पास बैठे लोगों पर हमला कर दिया ।मृतक राम बरन पैर से विकलांग था जिस वजह से भाग नहीं पाया ।

दो वर्ष पहले भी हो चुकी है एक की मौत।

मधुमक्खियों के हमले से मौत की यह घटना पहली नहीं है दो वर्ष पूर्व भी थानाक्षेत्र के रंधाह गांव में शौच के लिए निकले जबर शाह उम्र 50 की मधुमक्खियों के हमले से मौत हो चुकी है मधुमक्खियों के हमले के बाद जान बचाने के लिए भागे जबर शाह की भी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मृतक के स्वजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App