सोनभद्र

व्यवसाई के दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक ।।

बीजपुर ( रामजियावन गुप्ता)
थाना क्षेत्र के पुनर्वास प्रथम के रहने वाले हरि नारायण गुप्ता पुत्र संपत गुप्ता की बीजपुर बाजार में श्रृंगार व गिफ्ट आइटम की दुकान है। दीपावली की सायं अपनी दुकान में पूजा पाठ कर दुकान बंद कर वह अपने घर चला गअर्धरात्रि में किसी ने उसे फोन कर बताया कि उसकी दुकान में आग लग गई है । भागा भागा युवक जब अपने दुकान पहुंच तो हक्का-बक्का रह गया अपनी दुकान से आग की लपटें उठते देख उसका कलेजा बाहर आ गया । आनन फानन में पुलिस व स्थानीय परियोजना के सीआईएसएफ फायर विंग को सूचना दी गई सूचना पर पहुंचे फायर विंग के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया पर तब तक व्यवसाई की दुकान में रखा लाखों का सामान, जरूरी कागजात, सहित रेक व काउंटर जलकर पूरी तरह खाक हो चुका था । भुक्तभोगी ने बताया कि उसके दुकान में रखा दो लाख रुपये से ज्यादा का सामान जलकर खाक हो चुका है आगे उसने बताया कि कुछ दिन पहले दुकान की लाइट काट दी गई थी फिर भी आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पा रहा है । फिलहाल भुक्तभोगी ने जिला प्रशासन को घटना से अवगत कराकर क्षतिपूर्ति की मांग किया है ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App