सोनभद्र

मारपीट से वृद्ध की मौत के बाद आरोपी पति पत्नी गिरफ्तार चालान

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)थाना क्षेत्र में बिगत 27 अक्टूबर को ग्राम पंचायत अंजानी से संधारी बैगा पुत्र मेहीलाल बैगा ने थाने में आकर तहरीर दिया था कि उसके भतीजे रामकेश पुत्र सन्धारी व रामकेश की पत्नी देवकुंवर निवासी ग्राम अंजानी टोला कोलिनमाड़ ने शराब पी कर उसे मारापीटा गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 115(2)351(3)352 बीएसएन मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया। इसी बीच गुरुवार को इलाज के अभाव में दीपावली की शाम सन्धारी की मौत हो गई। शुक्रवार को बीजपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रामकेश तथा उसकी पत्नी से पूछताछ शुरू की। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धारा 105 बीएसएन की बढ़ोतरी करते हुए दोनों अभियुक्तों का चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा उपनिरीक्षक श्रवण कुमार कांस्टेबल नितेश कुमार भारती, संदीप कुमार यादव व महिला कांस्टेबल उमावती रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App