सोनभद्र

दीपावली की रात दो अधेड़ की मौत से क्षेत्र में सनसनी फॉरेंसिक टीम जाँच में जुटी

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग ग्राम पंचायतों में दीपावली की रात दो ब्यक्तियों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी।जानकारी के अनुसार पहली घटना इंजानी गाँव में 27 अक्टूबर को चाचा भतीजे में हुई जमीन विवाद को लेकर मारपीट में गम्भीर रूप से घायल सन्धारी बैगा पुत्र मेहीलाल बैगा उम्र लगभग 62 की घर पर ही गुरुवार शाम को मौत हो गयी।बताया गया कि चाचा भतीजा में पहले से जमीनी विवाद चला आ रहा था और उसी को लेकर चार दिन पहले दोनों पक्षों में खूब लाठी डण्डा चला था जिसमे चाचा सन्धारी बैगा गम्भीर रूप से घायल हो गया था।सूत्रों के अनुसार गरीबी के कारण मारपीट में घायल गम्भीर सन्धारी का समुचित दवा उपचार बाहर के अस्पताल में नही हुआ जिसके कारण वह दीपावली की शाम घर पर ही दम तोड़ दिया।पुलिस के अनुसार घटना में नामजद आरोपी मानकुंअर तथा रामकेश बैगा पति पत्नी को पकड़ कर पूछताछ किया जा रहा है।वहीं दूसरी घटना पुनर्वास प्रथम बीजपुर में गुरुवार शाम को घर से निकले रामलखन बैगा पुत्र हरिहर बैगा उम्र 58 का शव शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूर में पाए जाने पर गाँव मे हड़कम्प मच गया।मृतक के पुत्र सुरेश बैगा के अनुसार रामलखन शाम को गाँव मे घर से घूमने निकला था और सुबह तक घर नही लौटा तो परिजन खोजने के लिए निकले थे इसी बीच घर से पीछे शव दिखाई देने पर लोगों ने ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर घटना से सम्बंधित विशेष पहलुओं पर जाँच पड़ताल शुरू कर दी।एसएचओ श्री मिश्रा ने बताया कि मृतक रामलखन के गर्दन पर धारदार हथियार से चोट पाया गया है हर पहलू से जांच की जा रही है शव पंचनामा के बाद पीएम के लिए दुद्धि सीएचसी भेज दिया गया है।।इधर सूचना पर सीओ दुद्धि प्रदीप सिंह चंदेल सहित फॉरेंसिक टीम ने मिले साक्ष्य को इकठ्ठा कर पुलिस हर पहलू से जाँच तेज कर दी है।शाम को मौके पर पहुँचे अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुअन नाथ त्रिपाठी ने कहा कि इंजानी की घटना में पीएम रिपोर्ट आने पर स्थित साफ होगी फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।वहीं बीजपुर की घटना में उन्हों ने कहा पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई है जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App