सोनभद्र

धारदार हथियार से वृद्ध की गला काटकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस

बीजपुर/सोनभद्र (रामजियावन गुप्ता) बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बीजपुर में सुबह एक वृद्ध की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार बीजपुर के पुनर्वास प्रथम में शुक्रवार की सुबह सुरेश बैगा पुत्र रामलखन ने ग्राम प्रधान पति विश्राम सागर गुप्ता को बताया कि उसके पिता रामलखन बैगा पुत्र हरिहर बैगा 58 वर्ष निवासी बीजपुर
की किसी ने गला काटकर हत्या कर दी हैं उनकी लाश उसके घर के पीछे लगभग 50 मीटर दूर पड़ी हैं तत्काल ग्राम प्रधान पति ने बीजपुर पुलिस को सूचना दिया।

सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा और उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव ने शव को कब्जे में ले लिया। श्री मिश्रा ने कहा कि मृतक की किसी अज्ञात ने गला काट दिया हैं जिससे उसकी मौत हो गई हैं। प्रथम दृष्टया हत्या लग रही है और फॉरेंसिक टीम को सूचित कर दिया गया जांच के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा। मृतक के पुत्र सुरेश ने बताया कि मेरे पिताजी कल शाम 5 बजे से घर से कही गए थे और रात में लौटे ही नही और सुबह जब मैं शौच के लिए जा रहा था तो उनको मृत अवस्था मे देखा और मेरी माँ सोहादरी देवी बहन के घर एमपी गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App