सोनभद्र

सोनभद्र की मदर टेरेसा डा रागिणी के 11 वी पुण्य तिथि पर सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन

50 वर्षो तक की जनता की सेवा और किया मरीजों का इलाज, घरेलू उपचार पर रहा जोर

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम की संचालिका रही सोनभद्र की मदर टेरेसा कहे जानेवाली ,प्रख्यात चित्सिका और समाज सेविका डा रागनी के 11वीं पुण्य तिथि पर प्रेरणा स्थल पर सर्वे धर्म प्रार्थना का आयोजन कर आश्रम कार्यकर्ताओं,छात्रों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।डा रागिनी प्रेम भाई साथ 1966 में आई और 1968 से क्षेत्र को कर्मभूमि के लिए चुना, उन्होंने जीवंत पर्यंत घरेलू चिकित्सा पर जोर दिया मरीजों की सेवा की और उन्हें घरेलू नुक्से बताती रही।महिलाओं के उत्थान,क्षेत्र के विकास,शिक्षा, स्वास्थ्य पर बल दिया ।उन्होंने पर्यावरण सरंक्षण,और औधौगिक प्रदूषण को लेकर पीड़ितों लोगो के दर्द और समस्या को सुलझाने का प्रयास किया। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कई किताबें।लिखी। मौके पर विमल सिंह, डा विभा, शुभा प्रेम , डी एन सिंह, गिरधारी विजेंद्र सरोज, सीता देवी,विजय कनौजिया, रीना देवी, प्रिया विश्वकर्मा, आदि शामिल रहे।संचालन शिव शरण ने किया

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App