सोनभद्र

राज्यस्तरीय खेलों में डीएवी ने लहराया परचम

बीजपुर (सोनभद्र) डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर के छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उच्चस्तरीय प्रदर्शन कर सोनभद्र जिले को गौरवान्वित किया है। सरला चोपड़ा डीएवी पब्लिक स्कूल नोएडा में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 41 विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया । अंडर 19 आयु वर्ग में बास्केटबॉल प्रतियोगिता में डीएवी रिहंदनगर के छात्रों ने डीएवी मेरठ को पराजित कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। बास्केटबॉल टीम में मयंक गुप्ता, मधुकर शाही, आयुष पांडे, सौरभ सिंह, नवीन, प्रभाकर ,पीयूष प्रजापति और प्रीतम सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान निश्चित किया है। वहीं डीएवी साहिबाबाद में सौ मीटर रेस अंडर 14 में आदित्य गुप्ता ने भी स्वर्ण पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान निर्धारित कर लिया है। छात्राओं के लिए राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता डीएवी ऊंचाहार में हुआ जिसमें अडंर 19 आयु वर्ग में आशा कुमारी ने तथा अंडर 17 हाई जम्प में कुमारी प्रीति ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। दोनों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के

लिए किया गया है। हाई जम्प में प्रीतम सिंह को सिल्वर मेडल, 4 ×100 रिले रेस में आयुश शर्मा, रित्विक, पीयूष, आयूष वैश्य ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया है। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में छात्राओं की टीम में अनामिका , आकृति गौतम, सेजल, तनुजा त्रिपाठी, खुशबू, रिद्धि सिंह एवं प्राची जायसवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने सभी सफल छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी हमारे विद्यार्थी सफल होंगे और एक दिन ऐसा आएगा जब डीएवी रिहंदनगर की छात्र-छात्राएं ओलंपिक में प्रतिभाग करते हुए पदक प्राप्त करेंगे। इस सफलता से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App