सोनभद्र

आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने किया फुट मार्च

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)आगामी त्योहारों के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ने रविवार शाम क्षेत्र में फूट मार्च कर जनता को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील किया।
आगामी त्योहार धनतेरस दीपावली छठ पूजा के मद्देनजर रविवार की सायं बीजपुर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल सहित पीएससी के जवानों ने संयुक्त रूप से थाना परिसर से लेकर बीजपुर बाजार मोटर गैराज होते हुए एनटीपीसी स्वागत गेट तक पैदल मार्च किया।इसदौरान प्रभारी निरीक्षक ने आम जनमानस से अपील किया कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है कोई भी ऐसा अनुचित कार्य न करें जिससे त्योहारों में खलल पड़े।उन्होंने व्यापारियों से कहा कि अपनी दुकानों के सामने गलत तरीके से वाहन खड़ा न करने दें जिससे सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो।फुट मार्च में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव सहित पीएसी की टुकड़ी और हमराह जवान मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App