सोनभद्र

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

दुद्धी, सोनभद्र। बीते वृहस्पतिवार को सड़क दुर्घटना में घायल युवक का ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान शुक्रवार की रात्रि मौत हो गई। बताया जाता है मलदेवा गांव के बराईडाँड़ निवासी श्यामलाल 36 पुत्र स्व0 श्री प्रजापति अपनी पत्नी सविता देवी बच्चा छोटे 4 साल के साथ साइकिल से सुखी लकड़ी लेने जा रहा था। गांव में ही सड़क ढलाई पर होने की वजह से ब्रेक नही लगा और साइकिल की स्पीड बनी रही। पत्नी बच्चे के साथ एक पुलिया के समीप खाई में जा गिरा। जिससे पत्नी बच्चे के साथ अपने गहरी खाई में गिरने से सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलवस्था में परिजनों ने सीएचसी दुद्धी लाया। जहाँ पत्नी और बच्चे का इलाज किया। वहीँ युवक श्यामलाल के सिर में गंभीर रूप से चोट लगने की वजह से ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रिफर कर दिया। दो दिनों तक इलाज के बाद शुक्रवार की रात्रि करीब ढेड़ बजे इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने शव को दुद्धी लाया। जहाँ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App