सोनभद्र

पटाखा दुकानों की सुरक्षा मानकों के लिए प्रशासन ने जारी की एडवाईजरी

(तहसील क्षेत्र में पटाखा की दुकानों पर छापेमारी करते एसडीएम निखिल यादव व सीओ प्रदीप सिंह चंदेल)

एसडीएम व सीओ ने शुरू की छापेमारी

अवैध बिक्री या भंडारण पकड़े जाने पर होगी कड़ी कार्यवाई-निखिल यादव
दुद्धी, सोनभद्र। आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने पटाखा दुकानों पर छापेमारी व जांच शुरू कर दी है। अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से पटाखा दुकानों हेतु मानकों के संबंध में एडवाइजरी भी जारी की है। उपजिलाधिकारी निखिल यादव ने समूचे तहसील क्षेत्र के लोगों को दीपावली के पावन पर्व की अग्रिम बधाई देते हुए दीपावली पर्व के दौरान संचालित पटाखा दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए अग्निशमन यंत्र को रखकर सावधानियां को अपनाना सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी है। एडवाईजरी में पटाखा दुकानें एक दूसरे से कम से कम तीन मीटर की दूरी पर एवं एक दूसरे के सामने ना बनाई जाए। पटाखा दुकानों में प्रकाश व्यवस्था हेतु किसी भी प्रकार के तेल का लैंप, गैस लैंप एवं खुली बत्ती बिजली बत्ती का प्रयोग प्रतिबंधित है।किसी भी पटाखा दुकान से 50 मीटर के अंदर आतिशबाजी प्रदर्शन प्रतिबंधित है। विद्युत तारों में जॉइंट खुल नहीं होना चाहिए। पटाखा दुकान ट्रांसफार्मर के पास ना हो और ऊपर से हाई टेंशन पावर लाइन ना गुजरती हो। प्रत्येक पटाखा दुकान में 5 किलोग्राम क्षमता का अग्निशामक यंत्र होना चाहिए। दुकानों के सामने कुछ अंतराल पर 200 लीटर क्षमता के पानी भरे ड्रम की व्यवस्था बाल्टियों के साथ होना चाहिए। पटाखा दुकानों के सामने बाइक व कार की पार्किंग प्रतिबंधित है। अग्निशमन विभाग एवं एंबुलेंस का फोन नंबर दुकान परिसर में लगाया जाए।
पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप सिंह चंदेल ने लोगों से अपील किया है कि लाइसेंस प्राप्त विक्रेताओं से ही पटाखे खरीदें। यह सुनिश्चित करें कि आप गुणवत्ता वाले पटाखे खरीद रहे हैं जो दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने के लिए अनुमोदित हों। इमारत, वाहनों और ज्वलनशील पदार्थों से दूर पार्क बड़े मैदान जैसे खुले स्थानों में पटाखे जलाए जाएं। पटाखे जलाते समय संभावित आपातकालीन स्थिति के लिए बाल्टी भरी पानी निकट रखें।आग से संबंधित चोटों के जोखिम को कम करने के लिए सूती वस्त्र पहनने को प्राथमिकता दें। पटाखा जलाने समय बच्चों की निगरानी के लिए हमेशा एक वयस्क को साथ रखें।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App