सोनभद्र

झारखंड बार्डर पर बिलासपुर गांव में फायरिंग करके बैंक लूटने का असफल प्रयास

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना से महज 1 किलोमीटर दूर झारखंड राज्य के गढ़वा जिला में नगर ऊंटरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बिलासपुर गांव में स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक को लूटने के इरादे से आए 3 अज्ञात अपराधियों ने बैंक में फायरिंग कर दी। फायरिंग में बैंक मैनेजर जितेन्द्र सिंह मीना बाल बच गए। गोली बैंक मैनेजर के चैंबर में लगे कूलर को चीरते हुए दिवाल में लगी। गोली लगने के बाद कूलर में तेज आवाज होने लगी। जिसके बाद अपराधी फरार हो गए।

बैंक मे मौजूद स्थानीय ग्रामीण चंदन कुमार ने बताया कि पैसा डिपाजिट करने आए थे। 2 बजकर 48 मिनट के करीब तीन लोग मास्क लगाकर आए। एक व्यक्ति बैंक के गेट के पास खड़ा हो गया। जबकि दो लोग बैंक में आते ही सभी ग्राहकों को एक जगह बैठ जाने की चेतावनी दी। इसके बाद दो अपराधी चतुर्थ वर्गीय कर्मी मंटू का मोबाइल छिन कर पटक दिया। उसके बाद बैंक मैनेजर के चैंबर में घुसकर मोबाइल छिन कर पटकने का प्रयास किया। जिसका विरोध मैनेजर करने लगे। इसी दौरान एक अपराधी बैंक मैनेजर के सर पर रिवॉल्वर के बट से मारते हुए फायरिंग कर दी। घटना के वक्त बैंक में 10 से 15 ग्राहक मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी अपराधी बाइक से आए थे। एक बाइक यूपी की ओर जबकि दूसरे बाइक से अपराधी श्री बंशीधर शहर की ओर भाग निकले।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक दल बल के साथ बैंक पहुंच कर बैंक मैनेजर सहित अन्य कर्मियों से पूछताछ कर मामले के बारे में जानकारी लिया। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी गहनता से जांच पुलिस कर रही है। वहीं घटना के बाद स्थानीय बॉर्डर पर विंढमगंज थाने के उप निरीक्षक सुरेश चंद्र यादव के द्वारा झारखंड की ओर से आने वाले मोटरसाइकिल व चार चक्के की वाहनों की गहन तलाशी करना शुरू कर दिए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App