सोनभद्र

आदिवासियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं: रमाशंकर सिंह पोया

अधिक से अधिक सदस्य बनाने की बनी रणनीति
– नगवां ब्लाक अंतर्गत मड़कुड़ी टोला घोराघर गांव में गोंगपा की हुई बैठक

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। गोड़वाना गणतंत्र पार्टी( गोंगपा) कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक वृहस्पतिवार को नगवां ब्लाक अंतर्गत मड़कुड़ी टोला घोराघर गांव में हुई। जिसमें अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाने,फैक्ट्री स्थापित कर आदिवासियों को उजाड़ने की आशंका समेत विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श कर आवश्यक रणनीति बनाई गई।
मुख्य अतिथि गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रमाशंकर सिंह पोया ने कहा कि आदिवासियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए चाहे जितना संघर्ष क्यों न करना पड़े किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती का प्रमुख आधार संख्या बल होता है। जिसके जितने अधिक सदस्य होंगे वह पार्टी उतनी ही मजबूत होगी। इसलिए अधिक से अधिक सदस्य बनाने की जरूरत है।
विशिष्ट अतिथि गोड़वाना गणतंत्र पार्टी युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी मरकाम ने कहा कि गोड़वाना गणतंत्र पार्टी ही आदिवासी समाज की सच्ची हितैषी है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की रक्षा के लिए गोंगपा कार्यकर्ता संकल्पित हैं।
विशिष्ट अतिथि गोंगपा के जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया ने कहा कि गोंगपा कार्यकर्ता अपनी सदस्यता लें और अन्य लोगों से संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाएं। जो फैक्ट्री स्थापित की जा रही है अगर आदिवासियों को उजाड़ने की कोशिश की जाएगी तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जएगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के जिला प्रवक्ता एडवोकेट संतोष कुमार ने कहा कि जल, जंगल और जमीन के लिए आदिवासी समाज को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। इसके अलावा न्याय दिलाने के लिए कोर्ट कचहरी में भी आदिवासियों की हर संभव मदद की जाएगी।
बैठक में सर्वप्रथम आदिवासियों ने एकदूसरे का अभिवादन किया और हल्दी, चावल का तिलक लगाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला कोषाध्यक्ष राम कुमार सिंह मरकाम तथा संचालन विधानसभा अध्यक्ष हीरालाल मरकाम ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से श्यामलाल मरकाम, राकेश मरकाम, राम प्रकाश कमरो,जमुना सिंह मरकाम,सूर्यबली सिंह मरपची, रामबचन कमरो, रामदुलारे आयम,रामजीत उरेती, फुलबासी कमरो, अनीता देवी, सविता देवी, सोमरी देवी, समुंद्री देवी, फूलवंती देवी आदि मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सड़क हादसे में महिला की मौत टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार व्यापारियों की बैठक में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा शक्तिनगर पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया
Download App