सोनभद्र

एक ही रात में दो मोटरसाइकिल चोरी, मामला दर्ज

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रजखड़ में घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी को दिए गए तहरीर में रजखड़ गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र हरिहर महतो ने उल्लेख किया है कि गत 7 अक्टूबर को मेरे घर के बाहर खड़ी टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल संख्या यूपी 65 बीके 5493 खड़ी थी। इसके अलावा राम याद गुप्ता पुत्र स्वर्गीय नानदेव गुप्ता निवासी रजखड़ की भी डिस्कवर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 64 एन 4858 खड़ी थी। दोनों मोटरसाइकिलों को चोरों ने रात में गायब कर दिया। काफी खोज बंद करने के बाद जब मोटरसाइकिल नहीं मिली तो कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303 (2) के तहत मामला दर्ज कर मोटरसाइकिलों की खोजबीन शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App