सोनभद्र

छः महीने में सड़क नहीं बनी तो मैं खुद सड़क पर बैठूंगा — ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोड़

बीजपुर(सोनभद्र) बकरिहवा से बीजपुर तक 25 किलोमीटर की गढ्ढा वाली सड़क अगर छः महीने में नहीं बनी तो मैं खुद सड़क पर बैठूंगा और तब तक आम जनमानस के साथ सड़क पर बैठा रहूंगा जब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नही होगा।उक्त बातें जनता की शिकायत पर बीजपुर बाजार स्थिति रामलीला मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में बुधवार को पहुँचें म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में मंच से एलान किया तो तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंज गया।बताते चलें कि 25 किलोमीटर की यह सड़क अब सड़क नहीं बल्कि इसमे अब लाखों गढ्ढे हैं।आए दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है इसी सड़क पर अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों की अकाल मौत हो चुकी है।तीन साल से सड़क मरम्मत के नाम पर लोकनिर्माण विभाग 25 किलोमीटर में फूटी कौड़ी तक खर्च नही किया है।खूनी सड़क के नाम से प्रसिद्ध बकरिहवा बीजपुर सड़क चार प्रान्तों को जोड़ती है बावजूद विभाग बनवाने की बजाय मौन है।ब्लाक प्रमुख श्री गोड़ ने ब्यवसाइयों की माँग पर सब्जी मंडी में हाईमास्क लाइट लगवाने का अस्वासन दिया साथ ही कहा कि जरहा क्षेत्र में बालिका महाविद्यालय खोलने के लिए शासन स्तर पर प्रयास कर रहा हूँ जल्द सफलता मिलने की उम्मीद है।इस दौरान उपेंद्र प्रताप सिंह रामबरन बैश्य सीताराम शर्मा बृजकिशोर गुप्ता रामावतार सुधीर विनोद गर्ग सहित भारी संख्या में ग्रामीणों ब्यवसाइयों दर्शकों की भीड़ मौजूद थी।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक धनन्जय शर्मा ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App