सोनभद्र

श्रीराम बारात में झूम कर नाचे बाराती आदिवासी जोड़े की शादी में साक्षी बनी हजारों की भीड़

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय बाजार स्थित सब्जी मंडी में रामलीला मंचन के दौरान रविवार की शाम श्रीराम बारात निकाली गयी जिसमे हजारों की संख्या में पहुँचे बारातियों ने जमकर ठुमके लगाए।राम बारात एनटीपीसी स्वागत द्वार से शुरू होकर मोटर गैरेज होते हुए दूधहिया माता मंदिर से वापस सब्जी मंडी स्थित रामलीला ग्राउंड पहुंची जहाँ हजारो की भीड़ ने श्रीराम बारात का जोरदार स्वागत किया। पहले माता सीता ने भगवान राम को वरमाला पहनाई। उसके बाद रामलीला मंचन के दौरान समिति द्वारा पूर्व कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्र के एक आदिवासी गरीब जोड़े की विधि विधान पूरक शादी कराई गई जिसके साक्षी हजारों

की संख्या में उपस्थिति महिला पुरुष बच्चें और व्यवसाई बने। शादी में आदिवासी कन्या सोनमती पुत्री स्व.जीतू निवासी जिगनहवा एवं दूल्हा सोहन सिंह पुत्र स्व.दख्खल सिंह निवासी बेगारीडाँड़(बिहारपुर) छत्तीसगढ़ की शादी आचार्य आदर्श कुमार शास्त्री ने हिन्दू रीति रिवाज के साथ धूमधाम से कराई जिसमे यूनियन बैंक कर्मी सुनील सिंह स पत्नी ज्ञानमाला देवी ने कन्यादान कर गृहस्ती की सामग्री भेंट की।साथ ही पूजा समिति की तरफ से लड़की को गृहस्थी का बेड विस्तर कपड़ा बर्तन जेवर आदि गृहस्ती का सारा सामान उपहार स्वरूप दे कर विदा किया गया। शादी के दौरान भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे रामजग पांडेय भाई लक्ष्मण के रूप में नीतीश चंद्र शर्मा के साथ रथ में विराजमान थे वही शादी के लिए आए दूल्हे की गाड़ी रथ के पीछे चल रही थी। बारात में डीजे के अलावा भांगड़ा पार्टी रोड लाइट की जोरदार व्यवस्था रही।रामलीला कमेटी के

अध्यक्ष बृज किशोर गुप्त उर्फ पप्पू ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरीब वर कन्या की शादी कराई गयी जिसमे समस्त बाजार के व्यवसाइयों ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा निरीक्षक अपराध अजय विक्रम यादव मय फोर्स बारात की सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे साथ ही कमेटी द्वारा बनाए गए वालेंटियर विजेन्द्र सिंह नगेन्द्र सिंह विशाल गुप्ता दुर्गेश यादव रवि गुप्ता विष्णु गुप्ता युवराज साहा गोलू

केसरी राजेश गुप्ता ने भी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी। इस मौके पर पूजा समिति के विनोद गर्ग रविंद्र गुप्ता सीताराम शर्मा लल्लन सिंह जसवंत सिंह प्रेमचंद गुप्ता सुशील सोनी मुन्ना प्रसाद जयप्रकाश सिंह विजय कुमार पटेल राकेश गर्ग विनय मोदनवाल सहित हजारों की संख्या में महिलाएं पुरूष बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App