सोनभद्र

विद्यालय जा रहे किशोर का पिकप के टक्कर से मौत

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर थाना क्षेत्र के काचन गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर की पिकप के टक्कर से उस समय मौत हो गई जब वह सुबह घर से विद्यालय जा रहा था,घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया,घायलावस्था में किशोर को सी एच सी लाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया,पिता की तहरीर पर,प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले अंत्यपरीक्षण के लिए दुद्धी

भेज दिया।जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी नित्यानंद प्रजापति पुत्र रामभजन प्रजापति साइकिल से म्योरपुर विद्यालय जा रहा था,इसी दौरान म्योरपुर से बभनी की ओर जा रही तेज गति पिकप ने टक्कर मार दी जिस कारण गंभीर चोट आई,ग्रामीणों व परिजनों ने घायलावस्था में सी एच सी लाया जहा चिकित्सक ने मृत लाया घोषित कर दिया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App