सोनभद्र

ननिहाल में घूमने आए किशोर की बाऊली में डूबने से मौत, परिजनों में मातम

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहा गाँव के हड़बड़िया टोले में मंगलवार दोपहर बाऊली में डूबने से एक बालक की मौत हो गयी सूचना पर पहुँची पुलिस ने बुधवार को शव कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धि सीएचसी भेज दिया।जानकारी के अनुसार सूरज पुत्र पारसनाथ यादव उम्र 9 वर्ष निवासी ग्राम परनी थाना म्योरपुर अपनी माँ के साथ दो दिन पहले अपने नाना लालजी यादव के घर घूमने आया था।बताया गया कि सूरज खेलते खेलते बगैर बताए घर से कुछ दूर बनी बाऊली में नहाने चला गया था और गहरे पानी मे डूब गया।इधर घर से काफी देर गायब रहने पर परिजन खोजने में लगे थे किसी ने बाऊली के बाहर सूरज का कपड़ा देखा तो शक हुआ कि कहीं पानी मे डूब गया है।बताया गया कि देर रात शव पानी मे उतराया दिखाई दिया तो परिजनों ने रोना चिल्लाना शुरू कर दिया।सूचना पर पहुँची पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद सीएचसी दुद्धि भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App