सोनभद्र

कार- मोपेड में जोरदार टक्कर मोपेड चालक गंभीर रूप से घायल

सुमन गुप्ता

सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोलिनडूबा ग्राम पंचायत से होकर गुजरने वाली रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज लगभग 11:00 बजे टीवीएस मोपेड पर सवार अनंतकार पनीका उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र बालगोविंद पनीका निवासी गांव अजानिया थाना कोन को चार चक्के की गाड़ी से जोरदार टक्कर लगने की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने घायल उक्त व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विढमगंज पर लाया जहाँ मौजूद डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद के द्वारा तत्काल इलाज चल रहा है। कोलिनडूबा ग्राम पंचायत में स्थित श्रीराम फीलिंग स्टेशन के पास हुई दुर्घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि घायल अनंतकार पनिका विढमगंज की ओर से दुध्दि की ओर टीवीएस मोपेड से हेलमेट लगाकर जा रहा था कि विपरीत दिशा से आ रही एक

कार ने मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोपेड बुरी तरह से कुचल गया तथा टीवीएस मोपेड पर सवार अनंतकार कुमार दूर जा गिरा। संयोग ही अच्छा था कि मोपेड सवार हेलमेट लगाए हुए था नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। तत्काल स्थानीय थाने को सूचना किया गया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि घायल व्यक्ति को उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विढमगंज ले जाकर इलाज करवा रहे हैं तथा परिजनों को सूचना दे दिया गया है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App