सोनभद्र

बारावफात जुलूस के दौरान आपत्तिजनक नारे लगाने चार युवक गिरफ्तार

बीजपुर(सोनभद्र)थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजपुर बाजार के श्री राम चौक पर सोमवार को वारावफात जुलूस के दौरान धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने हेतु कुछ अराजक तत्वों द्वारा सांप्रदायिक नारा ध्वनि विस्तारक यंत्र के जरिए लगाया गया जिसका वीडियो वायरल हुआ।इस मामले को बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक संदीप गुप्ता ने गंभीरता से लेते हुए वायरल वी डी ओ को मुख्य मंत्री, डी जी पी, डी आई जी, डी एम, एस पी को ट्वीट कर तत्काल आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग किया।उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हरकत में आई बीजपुर पुलिस ने वायरल होने वाले वी डी ओ की जांच की तो जांच में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले नारे की पुष्टि करते हुए चार ज्ञात आरोपी सहित कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 353 (1) C, 196(B) भारतीय न्याय संहिता 2023 अभियोग पंजीकृत कर पुलिस जांच में जुट गई।
प्रभारी निरीक्षक मय हमराह आरक्षियो के साथ उपरोक्त नामजद आरोपी सहित अज्ञात लोगों के बारे में पतारसी करने में जुटे रहे ।चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को पूछताछ के उपरांत सत्यता पाए जाने पर अपराध की धारा 170,126,135 और पंजीकृत कर चारो आरोपियों का न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया अन्य अज्ञात के बारे में जांच पड़ताल किया जा रहा है।पुलिस के इस कार्यवाई से संबंधित लोगो में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App