सोनभद्र

लगातार हुई वर्षा ने बरपाया कहर धराशाई हुए कई मकान लोगो की गृहस्थी हुई तबाह

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर विकास खंड क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में सोमवार शाम से शुरू हुई वर्षा मंगलवार दोपहर तक अनवरत होती रही,वर्षा ने ऐसा कहर बरपाया की कई कच्चे मकान धराशाई हो गए वही कच्चे पक्के मकान टपकाने से लोगो के गृहस्थी के समान बर्बाद हो गए।
वर्षा के कहर ने म्योरपुर निवासी श्यामू, राजकुमार, प्रकाश यादव ,सावित्री देवी ,सुजीत कुमार ,राकेश कुमार ,मकान ढह गया ।रासपहरी सुग्रीव

प्रजापति,ज्ञान चंद अगरिया का कच्चा मकान गिर गया,चारपाई विस्तर,खाद्य सामग्री सब कुछ मलवे में दब गया,किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई, डड़ीहरा में सुनील यादव का मकान ढह गया यहां भी जनहानि नहीं हुई,ग्रामीणों ने बताया कि बंदरों के उछल कूद के कारण खपरैल टूट जाने के कारण स्थिति बदतर हो गई है,लोगो की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मरम्मत नहीं हो पा रहा,ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि ग्रामीणों को घर मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता सुलभ कराया जाय।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App