सोनभद्र

कहीं गिरा पेड़, तो कहीं गिरे कच्चे मकान,जल जमाव से हो रही परेशान

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, कच्चे मकान ढहे मक्के की फसलें भी हुई बर्बाद विंढमगंज क्षेत्र में तीन दिनों से हो रही मुसला धार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त
हो गया है। बारिश से कई लोंगो के कच्चे घर ढह गए हैं। वहीं बिजली के पोल और कई स्थानों पर पेड़ गिरने से रास्ता बाधित और बिजली आपूर्ति ठप हो चुका है।लगातार बारिश होने से लोग घरों में दुबके रहे। सोमवार को लगने वाले सप्ताहिक बाजार में सन्नाटा पसरा रहा था। जरूरत पर ही लोग मुश्किल से घर से निकल रहे हैं। वहीं बारिश से रात्रि को मुडीसेमर पंचायत निवासी दानी कुशवाहा पुत्र जोगी कुशवाहा,मटुकी कुशवाहा पुत्र महनग कुशवाहा, शम्भू पासवान पुत्र स्व.गंगा पासवान
,सोबनाथ पासवान पुत्र स्व.गंगा पासवान,अरबिंद पासवान पुत्र कन्हैया पासवान का मकान बारिश में ढह गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरजु यादव को दी। वहीं धरती डोलवा में भी जौतरी देवी पत्नी जवाहिर पासवान, मानिक चंद का कच्चा मकान में क्षतिग्रस्त हुई है, मक्का की खेती भी बर्बाद हो गयी है अन्य जगहों में स्थिति ऐसी है।मुडीसेमर धुमा रोड में जल जमाव से राहगिर परेशान है वहीं एन एच मेन रोड काली मंदिर के पास गढ़ा होने और पानी भरने से वाहन दुर्घटना हो रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App