सोनभद्र

रामलीला फड में अनंत भगवान की हुई पूजा

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज क्षेत्र में बुटबेढवा ग्राम पंचायत के अंतर्गत बाजार में स्थित रामलीला फड में आज दोपहर लगभग ग्यारह बजे हनुमान मंदिर के पुजारी आनंद कुमार द्विवेदी के द्वारा पुरानी परंपराओं के तहत अनंत भगवान की पूजा स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में धूमधाम से किया गया।
व्रत धारी महिला पुरुषों के बीच कथा के दौरान पंडित आनंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि अनंत चतुर्दशी का धार्मिक महत्वमान्यता है कि भगवान विष्णु सृष्टि, पालन और संहार की प्रक्रिया को नियंत्रित करने वाले देवता हैं और अनंत रूप में वह सम्पूर्ण ब्रह्मांड का संचालन करते हैं। इस दिन लोग भगवान विष्णु की पूजा कर उनसे अपने जीवन में समृद्धि, सुख और शांति की कामना करते हैं।
मान्यता है कि जब पांडव जुए में अपना सब कुछ हार कर वन में भटक रहे थे तब भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें अनंत चतुर्दशी का व्रत रखने की सलाह दी थी। उन्होंने पूरे विधि-विधान से यह व्रत किया और अनंत सूत्र बांधा था। इसके बाद उनके संकट समाप्त हुए थे। पूजन के बाद इस दिन अनंत सूत्र बांधने की भी परंपरा है। तत्पश्चात भगवान विष्णु की आरती शंख ध्वनि के साथ कराई गई इस दौरान मौके पर ग्राम प्रधान तारा देवी सीता देवी प्रमिला देवी हिंदू देवी प्रभावती देवी इंद्रावती देवी सरिता देवी सुषमा देवी संगीता देवी चंद्र प्रकाश केसरी उर्फ चिंटू अलौकिक गुप्ता रवि गुप्ता विवेक केसरी राजेश गुप्ता उदय जायसवाल अविनाश अग्रवाल राजा चंद्रवंशी सीताराम चंद्रवंशी विष्णु गुप्ता काशीनाथ केसरी राजू जायसवाल सहित दर्द में लोग मौजूद थे

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App