सोनभद्र

ट्रक से टीयूवी कार टकराया

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) चोपन थाना क्षेत्र के में मैन मार्केट में उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया जब एक टीयूवी वाहन खड़ी ट्रक से अनियंत्रित होकर पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि टीयूवी वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि टीयूवी वाहन का एयर बैग खुल गया नहीं तो बड़े हादसे से इनकार नही किया जा सकता था। अफरा तफरी के माहौल के बीच मौके पर मौजूद चाय वाले दुकानदार ने शीशा तोड़ घायलो को वाहन से निकाला और तत्काल एंबुलेंस को सूचित किया गया।
कुछ घायलो को प्राइवेट वाहन से तो कुछ को सरकारी एंबुलेंस से चोपन सीएचसी भेजा गया। जहा पर इमरजेंसी में तैनात डाक्टरो ने सभी घायल मरीज़ों का इलाज किया। घायलों में एक मरीज़ की हालत की गंभीरता देखते हुए मरीज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जिला अस्पताल से भी गंभीर रूप से घायल युवक को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बता दे कि टीयूवी वाहन में सवार होकर युवक अपने घर की तरह जा रहे थे। जैसे ही वाहन मेन मार्केट में पहुंची ही थी कि रोड पर खड़ी ट्रक वाहन से अनियंत्रित होकर टीयूवी पीछे से जा घुसी। 2 से 2:30 के बीच की घटना बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद चाय की दुकान चलाने वाले मंगू मोदनवाल ने सभी घायलों को शीशा तोड़ कर वाहन से निकाला।
तत्काल घायलों को चोपन सामुदायिक केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर इमरजेंसी में तैनात डाक्टरो ने सभी घायलों का इलाज किया गया। हालांकि मुकुल श्रीवास्तव दिनेश श्रीवास्तव की हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। स्थिति नियंत्रण के बाहर होने के बाद लोढ़ी से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वही बाकी घायलों को प्राथमिक इलाज़ के बाद छुट्टी दे दी गई। सुबह क्रेन बुलाकर वाहन को हटवा दिया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App