सोनभद्र

अजीरेश्वर धाम पर जल्द खुलेगा गुरुकुल विद्यालय बच्चों को मिलेगी वेद शिक्षा संस्कार ज्ञान

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)अजीरेश्वर धाम परमार्थ जनसेवा ट्रस्ट के सौजन्य से मंदिर परिसर में जल्द शुरू होने जा रहा गुरुकुल विद्यालय इसके लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष न्यासकर्ता राजेन्द्र सिंह बघेल के निर्देश पर रविवार दोपहर में एक बैठक आयोजित की गयी जिसमे विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श के पश्चात आगामी दो फरवरी बसंत पंचमी के दिन गुरुकुल विद्यालय के उद्घाटन पर आम सहमति तैयार हुई।विद्यालय में कक्षा 5 पास 10 से 13 वर्ष के छात्र प्रवेश के पात्र होगें।पूर्णरूप से वेद शिक्षा संस्कार ज्ञान पर आधारित निशुल्क होगी।विद्यालय में संस्कृति के ज्ञाता अध्यापक आचार्य के साथ शामिल हो सकते हैं।वेद विद्या आश्रम में मुख्य विषय संस्कृत,सहायक गणित एंव अंग्रजी पर सम्पूर्ण शिक्षा रहेगी जो भारतीय संस्कृति शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त होगी।विद्यापीठ में आचार्य के साथ 5 बालकों की पहले दिन से उपस्थिति अन्य बच्चों और आचार्यो को अलग अलग भोजन की ब्यवस्था के साथ दो तीन सेट गणवेश भी उपलब्ध कराया जाएगा। वाराणसी से आए बैठक में मुख्य रूप से कुरुकुल वेद विद्या ज्ञाता आचार्य टीकाराम रिजाल,आचार्य लक्ष्मीनारायण मिश्र,बिद्याशंकर पांडेय के अलावा अजीरेश्वर धाम ट्रस्ट से राजेन्द्र सिंह बघेल त्रिभुअन नारायण सिंह ब्रमजीत सिंह राजकुमार सिंह अशोक कुमार चौरसिया श्यामसुंदर जायसवाल गणेश शर्मा शैलेन्द्र सिंह प्रदीप कुमार सिंह कृष्णानन्द गुप्ता राजेश जायसवाल मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App