सोनभद्र

अनियंत्रित स्कार्पियो की टक्कर से गाय की मौत, बिजली का पोल भी टूटा

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी खलियारी मार्ग पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने गाय को टक्कर मारते हुए दो पोल भी तोड़ दिया जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के रविवार कि देर रात करीब 11.30 बजे खलीयारी के तरफ से राबर्ट्सगंज जा रही स्कार्पियो वैनी बाजार में साधन सहकारी समिति के पास आगे कुत्ता और सियार आ जाने के कारण स्कार्पियो अनियंत्रित होकर गाय में टक्कर मारते हुए दो बिजली के खंभे को तोड़ते हुए नाली में चली गयी जिससे गाय कि तुरंत मौके पर ही मौत हो गई वहीं गाड़ी में सवार चालक एवं गाड़ी मालिक रवी पांडेय निवासी खलियारी थाना रायपुर बाल बाल बच गये हालांकि दोनों को हल्की चोट आई वही गाय के मालिक योगेन्द्र मिश्रा के सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया वहीं संयोग रहा कि उस समय बिजली कटी हुई थी नहीं तो पोल टुटने के कारण एल टी तार गिरने से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी वहीं पोल टुटने से कुछ जगहों कि बिजली बाधित हो गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App