सोनभद्र

चुर्क रेलवे स्टेशन के पास भूस्खलन से पहाड़ का मलबा रेलवे ट्रैक पर गिरा मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) चोपन चुनार रेल खंड के चुर्क रेलवे स्टेशन के पास भूस्खलन से पहाड़ का मलबा रेलवे ट्रैक पर गिरा। जिससे रेलवे ट्रैक जाम हो गया। इसी दौरान मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के चोपन चुनार रेलखंड पर चुर्क रेलवे स्टेशन के समीप भारी बारिश से भूस्खलन के चलते पहाड़ का मलबा रेलवे ट्रैक पर आ गया। इससे चुर्क से चोपन की ओर जा रही मालगाडी का इंजन पटरी से उतर गया। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ट्रैक से मलबा हटाने और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। घटना से ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है।
चोपन चुनार रूट पर चुर्क रेलवे स्टेशन से अगोरी के बीच के रेलवे ट्रैक पहाड़ के बीच से गुजरा है। तेज बारिश के चलते पहाड़ का एक हिस्सा धंस गया। भारी मात्रा में मलबा गिरने से रेलवे ट्रैक जाम हो गया। घटना पिलर संख्या 159 के समीप 21/19 के बीच हुआ।

इसी बीच कोयला लेने मालगाड़ी चुर्क से चोपन की ओर जा रही थी। ट्रैक पर नजर पड़ी तो चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने की कोशिश की, मगर ट्रेन रुकने तक इंजन के दो पहिए पटरी से उतर गए थे। चालक ने इसकी सूचना तत्काल चुर्क रेलवे स्टेशन पर दी।
आनन फानन इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों को नजदीकी स्टेशन पर रोक दिया। रेलवे के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। मलबा हटाकर मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। घटना से त्रिवेणी एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से...
Download App