सोनभद्र

रामनगीना विंध्य महाविद्यालय में निःशुल्क साईकिल पाकर छात्रों के चेहरे खिले

सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए रामनगीना शिक्षण संस्थान कटिबद्ध-आनंद सिंह प्रबंधक

दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र के ग्राम मझौली स्थित रामनगीना विंध्य महाविद्यालय में शनिवार को निःशुल्क साईकिल वितरित की गई। महाविद्यालय के प्रबंधक आनंद प्रकाश सिंह यादव के हाथों साईकिल पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। प्रबंधक श्री आनंद प्रकाश ने कहा कि दुद्धी क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियां और छात्रों की आर्थिक स्थिति को देखकर समय-समय पर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रहित में कार्यक्रम चलाए जाते हैं। छात्रवृत्ति, फीसमाफी, निःशुल्क बुक्स वितरण, बस सेवा जैसी योजनाओं के साथ-साथ साईकिल वितरण भी सहयोग की एक कड़ी है। दूर-दराज से आने वाले छात्रों को इससे सहूलियत मिलेगी। रामनगीना शिक्षण संस्थान सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ में मनोज कुमार, सुभांगी अग्रहरि, राजेश गुप्ता, रीना, प्रियंका, शीतल, राकेश सिंह सहित अन्य स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार