सोनभद्र

जन्माष्टमी और चेहल्लुम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र। तहसील सभागार दुद्धी में शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे श्री कृष्ण जन्माष्टमी व चेहल्लुम त्यौहार के मद्देनजर एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। श्री कृष्ण जन्माष्टमी व चेहल्लुम त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर श्री रामलीला कमेटी, जेबीएस एवं केंद्रीय अखाड़ा कमेटी, इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी की संयुक्त बैठक में प्रशासन द्वारा त्योहार को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। एएसपी ने कहा कि चेहल्लुम पर्व को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार के एक दिन बाद या एक दिन पूर्व मनाने की अपील की और कहा कि यदि यह सम्भव न हो तो जन्माष्टमी के दिन सायं 6 बजे तक मार्केट से चेहल्लुम का जुलूस कर्बला की ओर हर हाल में ले जायें। ताकि जन्माष्टमी व चेहल्लुम दोनों त्यौहार व्यवस्थित ढंग से मन सके। इस पर मुस्लिम समुदाय के सदर द्वय ने इस मुद्दे पर आपस मे चर्चा कर निर्णय लेने की बात कही। जिस पर एएसपी ने कहा कि बाहरी अराजकतत्व पर पैनी नजर रहेगी। नशे में धुत युवकों पर प्रशासन की विशेष ध्यान रहेगा। सिविल ड्रेस में पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे। इस दौरान दोनों पक्ष के अगुवाओं ने त्यौहार के सम्बंध में अपनी अपनी बात रखी। बैठक में चेयरमैन कमलेश मोहन, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज महेंद्र प्रताप सिंह ,श्रीरामलीला कमेटी अध्यक्ष जितेन्द्र श्रीवास्तव, जेबीएस अध्यक्ष पंकज जायसवाल, संरक्षक कन्हैया लाल अग्रहरि, पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, सुरेंद्र अग्रहरि, अमरनाथ, सिविल बार अध्यक्ष विष्णुकान्त तिवारी, दिलीप पांडेय, मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी, केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष सेराज खान, सदर कल्लन खान, मुहम्मद शमीम अंसारी, मु. सैफुल्लाह, पीयूष अग्रहरि, कृपाशंकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार