सोनभद्र

दुष्कर्म आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र में एक गांव में आदिवासी नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला अनुदेशक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीते जुलाई में पीड़िता के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था। अनुदेशक विशंभर कुमार पुत्र जगदीश राम निवासी बलिया पिछले सात माह पहले एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। जिसे जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में ले जाकर कई बार बलात्कार किया। पीड़ित के परिजनों को रुपये देकर छत्तीसगढ़ भेज दिया था। लेकिन पीड़िता के परिजनों ने आखिरी में पुलिस के सहारे केस दर्ज कराकर जेल भेजने की अपील किया। कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जांच में जुट गई। कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी अनुदेशक विसंभर को सोमवार की तड़के सुबह करीब सात बजे राबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान के समीप से प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, उ0नि0 मिठ्ठू प्रसाद, उ0नि0 मक्खन लाल, हे0का0 शिवकुमार यादव, का0 अनुराग कुमार ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

मृतका के परिजनों से मिले श्रवण सिंह गोंड

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में श्रवण सिंह गोंड ने नाबालिग के साथ हुए बलात्कार मामले में मृतका के परिजनों से मिलने पहुँचे। मृतका के परिजनों ने पांच दिनों में रीति रिवाज से कार्यक्रम कर समापन करने वाले हैं। श्रवण सिंह गोंड ने कहा कि आरोपी को जेल जाने से कोई नही रोक पायेगा। हम सभी लोगों ने प्रशासन से मिलकर अपील किया था। कि बलात्कारी अनुदेशक किसी नही तरह से पकड़कर जेल जाना चाहिए। मृतका के परिजनों ढांढस देते हुए उन्होंने कहा कि आदिवासी परिवार के लोग अति पिछड़े हैं। लेकिन दुष्कर्म जैसे बातों को लोगों ने दबाया नही उजाकर किया। इससे बड़ा कुछ नहीं कहा जा सकता है। परिजनों ने लंबी लड़ाई लड़ी है। मृतका के परिजनों ने कहा कि जबतक आरोपी जेल नही जाता तब तक सन्तुष्टि नही मिलेगी। ऐसे कृत करने वाले अनुदेशक को फांसी हो जानी चाहिए। वहीँ श्रवण सिंह गोंड ने कहा कि सरकार ऐसे कानूनी कार्यवाही करेगी कि दुबारा इस तरह की हरकत करने वालों को खौफ लगेगा। सरकार को नए कानून बनाकर ऐसे लोगों को उससे भी बड़ी सजा देनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार