सोनभद्र

मूसलाधार बरसात से बंधा टूटा दो दर्जन किसानों की फसल बर्बाद लाखों की क्षति

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) म्योरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत इंजानी टोला कोलिनमाँड में शुक्रवार की रात हुई मूसलाधार बरसात के कारण टोले में बनबासी सेवा आश्रम के सहयोग से सिंचाई के लिए बना बंधा टूट कर बह गया। बंधा टूटने के बाद निचले इलाके में आबाद दो दर्जन किसानों की खड़ी धान फसल बह कर बर्बाद हो गयी जिसमे लाखों रुपए के क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।बताया गया कि बंधा में क्षमता से अधिक पानी भर गया था और ओभर फ्लो होने पर निकाशी के लिए बना टनां जाम था जिसके कारण लगातार पीछे से आ रहे बंधे में पानी का दबाव झेल नही पाया और बीच बंधे में पहले हुए सुराग के बाद रात में ही बंधा बह गया। जिसमे पीड़ित ग्रामीण किसान

सीताराम,मनमोहन,बुधराम,रामबिलास,राजबिहारी,अम्बेलाल, राजकुमार,प्रेम नाथ,रामदेव,रामप्यारे,काशीराम,विष्णु,बेचन,रघुनाथ सहित दो दर्जन किसानों का लाखों में खर्च कर रोपी गयी धान की फसल बर्बाद होकर आजीर नदी में बह गयी।किसानों ने सुबह जब बंधे का टूटा नज़ारा देखा तो लोगों के ऊपर बिपदा का पहाड़ टूट गया।पीड़ित परिवारों ने क्षेत्रीय लेखपाल सहित ग्राम प्रधान को घटना की फोन से सूचना देकर मौका जाँच और आपदा राहत कोष से सहायता की माँग की है।इसबाबत तहसीलदार दुद्धि ज्ञानेंद्र कुमार यादव ने कहा कि जांच कराया जाएगा उसके बाद इसमें क्या हो सकता है पता करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अज्ञात कारणों से दुकान के सामने खड़ी कार मे लगा आग शक्तिनगर पुलिस के सहयोग से आग बुझाया गया दुद्धी नगर में दो स्थानों पर अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज राजस्व टीम ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस को सौंपा कोन अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान, पदयात्रा भी निकाली शक्तिनगर मे कमल नयन दुबे ने अलविदा की नमाज सकुशल कराया सम्पन्न पावर एंजेल्स के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता तथा जीवन कौशल की दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू इंस्टाग्राम का प्यार शादीशुदा युवक ने युवती से की कोर्ट मैरिज जिलाधिकारी के आदेश पर रोरवा पहुंची जांच टीम आवास व मनरेगा कार्यों की हुई जांच एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन का निशुल्क प्रशिक्षण: नए बैच के लिए प्रवेश खुला म्योरपुर में युवाओं व महिलाओं के लिए निशुल्क कौशल प्रशिक्षण, अप्रैल से नया बैच शुरू
Download App