सोनभद्र

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का बीएसए ने किया शुभारंभ

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का बीएसए ने किया शुभारंभ

काकोरी का वह चाटा था, जिससे अंग्रेजी हुकूमत का जर्रा जर्रा कापा था

सोनभद्र।(विकास द्विवेदी) काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को प्रभात फेरी का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। रैली भारत माता की जय, वन्दे- मातरम, इंकलाब ज़िंदाबाद, काकोरी के वीर शहीद अमर रहें आदि नारों के साथ प्रस्थान की।बीएसए ने उपस्थित जनसमुदाय एवं बच्चों को इस महोत्सव की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया गया और बताया गया कि स्वतंत्रता संग्राम की घटनाओं, स्थानों व आजादी के नायकों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, किशोर व युवा वर्ग के लिए इसी पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता, पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए सुलेख व किशोरवय के लिए निबंध प्रतियोगिता होगी। इनका विषय भी स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े नायकों, घटनाओं व स्थलों पर ही आधारित होगा। काकोरी ट्रेन एक्शन के प्रेरणादायी घटनाक्रम व काकोरी के नायकों पर आधारित भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग एवं उच्च शिक्षा संस्थान व विश्वविद्यालय स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे विजेताओं को नगद पुरस्कार मिलेगा। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी धनंजय कुमार सिंह, शिक्षक पूजा द्विवेदी, कुमारी प्रतीक्षा, अनामिका आंचल, वैशाली श्रीवास्तव, किरण त्रिपाठी, हृदेश कुमार सिंह, राजेश कुमार आदि रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सीएम योगी से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की भेंट कजरहट माइंस बंद होने से अल्ट्राटेक श्रमिको में रोजगार को लेकर बढ़ी चिंता स्वास्थ्य शिविर मे मरीजो का जाच व हुआ उपचार मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक
Download App