सोनभद्र

स्टेशन प्रबंधक की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न, रेलवे परामर्श समिति के सदस्य हुए शामिल

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) रेणुकूट रेलवे स्टेशन प्रबंधक की अध्यक्षता में स्टेशन परामर्श समिति की बैठक की गई, जिसमे रेलवे की तरफ से एवं परामर्श समिति की तरफ से निम्न सदस्य समिल्लित हुए । कमलेश कुमार स्टेशन प्रबंधक, रेणुकूट,रामकुमार जायसवाल,
मन्नू राम ,के एन सिंह- वाणिज्य यातायात निरीक्षक, रेणुकूट वरीय अनुभाग अभियंता (विद्युत), रेणुकूट, अक्षय कुमार स्वास्थ्य निरीक्षक रेणुकूट, प्रदीप सिंह उर्फ रानु- स्टेशन परामर्श समिति सदस्य, रेणुकूट, स्टेशन परामर्श समिति सदस्य, रेणुकूट ,बैठक में कुछ महत्वपूर्ण मांगों एवं सुझावो पर चर्चा की गई:-
रेणुकूट स्टेशन का अमृत भारत योजना के तहत कार्य की प्रगति धीमी है अतः कार्य को गति प्रदान की जाए बन्द पड़ीं ट्रेने बरवाडीह-चोपन-चुनार पैसेंजर गाड़ी सं-53351/52 का संचालन पुनः किया जाए । नयी ट्रेन बरवाडीह से देहरादून वाया चोपन, चुनार, प्रयागराज, लखनऊ, बरेली, हरिद्वार होते हुए चलाई जाए।
कोलकाता से अहमदाबाद गाड़ी सं-19414/13 का ठहराव रेणुकूट स्टेशन पर दिया जाए ।संतरागाछी एक्सप्रेस गाड़ी सं-18010/09 का ठहराव रेणुकूट स्टेशन पर दिया जाए। नयी ट्रेन बरवाडीह से वाराणसी वाया चोपन, चुनार होते हुए एक इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाई जाए । पार्किंग एन्ड सर्कुलेटिंग एरिया में सेफ्टी टैंक भरने के कारण गन्दगी हो गयी इसे साफ़ करवाने की व्यवस्था की जाए। प्लेटफार्म सं-02 के मरम्मत का कार्य बहुत धीमी गति से हो रहा है जो कि रेणुकूट स्टेशन पर एक्सप्रेस गाड़ियो का ठहराव होता है। रेणुकूट स्टेशन से मुख्य मार्ग की सड़क काफी क्षतिग्रस्त अवस्था में है इसे जल्द से जल्द ठीक करवाया जाये।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार आफत बनकर वर्षा पानी,दर्जनो पुलिया टूटी,बच्चों को स्कूल जाने में हुई परेशानी माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बच्चों से भरा प्राइवेट स्कूल का वाहन तालाब में पलटा, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार कीचड़ युक्त मिट्टी रोड को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -— जय मंगल उरेती 🇮🇳 स्वतन्त्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- बृज किशोर गुप्ता (व्यापार मंडल अध्यक्ष)
Download App