सोनभद्र

सुशांत और इरा बने विद्यालय के कप्तान

अनपरा/सोनभद्र अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित संत फ्रांसिस स्कूल में नये शैक्षणिक सत्र के लिए विद्यार्थी परिषद् का गठन किया गया। प्रधानाचार्य फादर राबर्ट सुनील नोरोन्हा ने मुख्य अतिथि जोगराज, कमाडेंट सी.आई.एस.एफ.विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट कमांडेंट सुदर्शन हारमोड़, विद्यालय समन्वयक इंजीनियर मनोज कुमार वर्मा और श्रीमती अंशु वर्मा का बुके और शाल से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के हेड बाय सुशांत सिंह, हेड गर्ल इरा उत्कर्ष, खेल कप्तान मुहम्मद शयाम और अंशिका पाण्डेय, ब्लू हाउस कप्तान अनुभव सिंह और आकांक्षा शर्मा, येलो हाउस कप्तान मंगलेश्वर सिंह और संध्या चौरसिया, रेड हाउस कप्तान नैतिक जोशी और अलंकृता दुबे, ग्रीन हाउस कप्तान रौनक जायसवाल और रितिका सिंह ; साथ ही विभिन्न क्लबों के अध्यक्ष दिव्यांशु यादव, प्रज्ञा सतीश, सृष्टि सिंह, मंजीत श्रीवास्तव, स्वर्णा विवेकानंद, तृषा सोनी, कार्तिक धीमान, मर्लिन एलिशा और निहारिका सिंह ने कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की शपथ लिया। विद्यालय के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट में भाग लिया। मुख्य अतिथि कमांडेंट जोगराज जी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र छात्राओं के व्यक्तित्व को निखारता और नेतृत्व क्षमता को विकसित करता है। प्रधानाचार्य ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया। समारोह का संचालन शिक्षिका मर्सी जोसफ ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार दो माह से खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द बदलने की माँग जरहा में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कम्प, वनविभाग के कर्मचारी पहुंचे मौके पर पुलिया मरम्मत को लेकर ग्रामीणों का हल्ला बोल,पुलिया, सड़क नही तो बोट नही के नारों के साथ प्रदर्शन कनहर सिंचाई परियोजना जन चौपाल गांव कि समस्या, गांव में सामाधान चौथे दिन कोचिला नदी में मिला बालक का शव, परिवार में मचा कोहराम बीआरसी कोन पर शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 43 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को सोनभद्र पुलिस ने किया गिरफ्तार शोकाकुल परिवारों से मिले समाज कल्याण राज्य मंत्री, व्यक्त की संवेदना
Download App