सोनभद्र

सरकारी कूप में उतराया मिला लडकी का शव

बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव की घटना।

बभनी, सोनभद्र। थाना क्षेत्र के चपकी गांव के पहरी टोला में बुधवार की सुबह एक लडकी का शव उतराया देखकर ग्रामीण सन्न रह गए।
जानकारी के अनुसार चपकी गांव के पहरीटोला निवासी निर्मला पुत्री महेंद्र बियार उम्र 15 वर्ष का शव घर से 100 मीटर की दूरी पर सरकारी कूप में उतराया मिला स्वजनों ने बताया कि सोमवार की सायं से वह गायब हो गई थी स्वजन आस पड़ोस और रिश्तेदारी में उसकी खोजबीन किए लेकिन नहीं मिली बुधवार की सुबह उसका शव राम बरन गुप्ता के बने सरकारी कूप में मिला स्वजन उसकी गुम सुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराए थे मृतक के पिता महेंद्र के अनुसार घर में किसी बात पर उसे डांट दिया गया था जिससे छुब्ध होकर उसने ऐसा कदम उठा लिया मृतक दो भाइयों में इकलौती बड़ी बहन थी ।बहन के इस कदम से घर में कोहराम मचा हुआ है ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया ।प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि शव का पंचनामा कर अंत्यपरीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र दुद्धी भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता
Download App