सोनभद्र

राज्यमंत्री ने चिरहुली गाव को पुन: राबर्ट्सगंज तहसील मे शामिल करने के जिलाधिकारी को लिखा पत्र

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) नवसृजन ओबरा में सम्मिलित ग्राम पंचायत चिरहुली एंव राजस्व गाव(करकी)को बाहर कर पुन:रावर्ट्सगंज तहसील मे शामिल की मांग ग्रामीण को घोर समस्याओ को देखते हुए समाज कल्याण एंव अनुसूचित जनजाति राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने जिलाधिकारी सोनभद्र को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।भाजपा नेता एंव चिरहुली निवासी संदीप देव पांडेय,अशोक पांडेय, पंकज, अवधनरायण, अखिलेश,रमाशंकर देव पांडेय, अरविन्द,समेत ग्रामीणो का कहना है की ग्राम पंचायत चिरहुली एंव राजस्व गांव करकी के कुछ कास्तकारों के जमीन ग्राम पंचायत बेलकप में भी है,जो कि ग्राम पंचायत बेलकप तहसील रावर्ट्सगंज में है एवं ग्राम पंचायत बेलकप के कुछ कास्तकारों के जमीन चिरहुली में भी है व पुराने तहसील से नये तहसील की दुरी भी अधिक पड़ रही है, कास्तकारों को दो-दो तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे है। जिससे घोर परेशानी के साथ तरह-तरह की समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर समाज कल्याण एंव अनुसूचित जनजातीय राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड से मिलकर गुहार लगाई गयी है उन्हे के लिखे पत्र को जिलाधिकारी सोनभद्र एंव तहसीलदार ओबरा को सौपा गया है।परिस्थितियों पर विचार करते हुए ग्राम पंचायत चिरहुली राजस्व गांव(करकी)को नवसृजन तहसील को ओबरा से अलग कर तहसील राबर्ट्सगंज में सम्मिलित की मांग किया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस
Download App