सोनभद्र

सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) सोमवार को बीजपुर रेनुकूट मार्ग के नकटू के जंगल मे बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी जिसमे चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया था। मंगलवार को इलाज के दौरान वाराणसी में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रदीप पुत्र राजू भारती 21 वर्ष निवासी ग्राम जरहा के टोला नीमडाड़ अपने घर से बीजपुर आते समय नकटू के जंगल मे सड़क खराब होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसको एनटीपीसी के धन्वन्तरि चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद नेहरू अस्पताल जयंत के लिए रेफर कर दिया गया था उसी रात्रि में उसकी हालत को बिगड़ता देख डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार को इलाज के दौरान प्रदीप की मौत हो गई। घर मे मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस
Download App